Skip to main content

देश और मौजूदा सरकार...

हमारे देश की जनता का वह "धडा" जिसकी सरकारी दफ्तरों में पहुच है, उनसे विनती है कि वह अपने शब्दों में आम जनता को यह ज़रूर बताये की मौजूदा सरकार के आने के बाद कितना बदलाव आया है और यह बदलाव हमे कितना लाभान्वित  करने वाला है...

आप को बता दूँ कि मैं भी गाहे-बगाहे मंत्रालयों में जाता रहता हूँ और सच बताऊ, सफाई से ले कर काम-काज के अंदाज़ में आया हुआ बदलाव अचंभित करता है. जैसा कि आपने स्मृति ईरानी जी द्वारा पेश किया गया सच सुना है - और सब मंत्रालयों का भी यही हाल है.

जो सत्ता में नहीं है वह सारे नेता अपना फायदा इस सरकार से निकलते रहते है और हमे बरगलाने के लिए झूठा नाटक करते रहते है... क्या आप में से किसी ने यह सुना या देखा है कि किसी एक पॉलिटिशियन ने किसी दुसरे पॉलिटिशियन के खिलाफ़ (चाहे वह अपनी या दूसरी पार्टी का हो) कभी कोई भी FIR दर्ज कराई हो. इसी तरह की और भी बहुत बाते है जो हमे समझनी है क्यों कि बातों का धरातल कुछ और होता है, हमें दिखाया कुछ और जाता है.

मेरी गुज़ारिश है सभी (विपक्ष वालों) से कि इस सरकार को हम जनता के लिए कुछ कर लेने दो. हम जनता यह पूरी तरह जानती है की आप लोगों (नेताओं) का कोई काम कभी नहीं रुकता, चाहे आप सत्ता में रहो या न रहो. इस देश का कुछ भला हो जाने दो.

अब देश चलाने - न चलाने की कोई दुहाई देने की ज़रुरत नहीं है - देश तो "ऑटो मोड" में चल रहा है. बस कुछ रचनात्मक कार्य हो जाने दो.

पहले बाहरी आकर देश लूटते थे अब हम ही लूट रहे है देश, अपना घर भरने को....
अफ़सोस सद अफ़सोस.

                                   (c) ज़फर की ख़बर

Comments

Popular posts from this blog

देश और हम

मीडिया मज़े ले रहा है और देश बदनाम हो रहा है... सरकार और हम दोनों यह समझ नहीं पा रहे है... (C) zafarkikhabar

क़ुरान और इस्लाम

पूरी दुनिया इंसानियत के लिए है और यह किताब भी इंसान और इंसानियत की बात बताती है पर इस किताब को इंसान से दूर कर दिया गया है, अफ़सोस! कुरान कहता है या तो क्रिमिनल हो जाओ या मुसलमान हो जाओ. जो क्रिमिनल होगा वो कभी मुसलमान नहीं हो सकता और मुस्लमान कभी क्रिमिनल नहीं हो सकता. जो कहने को मुसलमान है और क्रिमिनल है वो सिर्फ और सिर्फ "शैतान" है मुसलमान नहीं. कहा जाता है क़ुरान हिफ्ज़ कर लो - जबकि होना यह चाहिए की इसके मानी (मतलब) को समझा जाये. जिससे पता चलेगा कि एक इंसान अपनी ज़िन्दगी कैसे जिए. क़ुरान में क़रीब 6,666 आएतें है जिसमे से करीब 06 नमाज़; 06 रोज़ा और 06 ही हज के बारे में हैं. इसके इलावा सारी की सारी सिर्फ और सिर्फ इंसानियत और इंसानी ज़िन्दगी से वाबस्ता हैं. पर यह सच्चाई हमारे धर्म के ठेकेदारों द्वारा कभी किसी को सही नहीं बताई जाती है. उपरोक्त नमाज़, रोज़ा एवम् हज के पीछे क्या वजह है नहीं बताये/समझाए जाते है. बस कहा जाता है नमाज़ पढो, रोज़ा रखो, ज़िन्दगी में एक बार हज ज़रूर करो नहीं तो "गुनाह" पाओगे, गुनाह, गुनाह, गुनाह - और हम इस लफ्ज़ "गुनाह" के डर से आगे कु...