Skip to main content

जान है तो जहान है वरना कुछ नही...

अब सब लोग गंभीर हो जाइए और हँसी मजाक से आगे बढिये। कोरोना अब महामारी का रूप धारण कर चुका है।

सौ बात की एक बात ये है कि शासन कभी खुल के खतरे के बारे में नहीं कहता है ताकि जनता में हंगामा न मचे।। पर स्कूलों का बंद होना, ट्रेनों का रद्द होना, अंतरराष्ट्रीय उडानों को स्थगित किया जाना प्रमाण है कि स्थिति गंभीर है, तो अब बहुत हुआ हंसी मजाक या व्हाट्सएपिया ज्ञान...

अब गंभीरता से तुरंत ही सेनेटाइजर और हैंडवॉश खरीदें,
सेनेटाइजर जेब/पर्स में ले के चले और हैंडवॉश+एक बाल्टी पानी घर के दरवाजे पर रखें,
भीड़ वाली जगह जाने से बचें,
लोगों से थोड़ी दूरी बना ही कर बात करें।।

दुनिया के किसी देश के पास इसका इलाज नहीं है और कम से कम 6 माह तक होगा भी नहीं आपकी जागरूकता और सावधानी ही अभी एक मात्र उपाय है।

जो लोग इस बीमारी को मज़ाक में ले रहे है वो ये जान लें कि सेनिटाइज़ेशन में इटली से हम 100 साल पीछे है और मेडिकल व सिस्टम में अमेरिका से 150 साल पीछे। फिर भी अब तक इटली में 2158 और अमेरिका में 30 से अधिक लोग मर चुके है।

शुक्र है कि अभी भारत में ये वायरस सिर्फ रिच ओर अल्ट्रा रिच क्लास में है। खुदा न खस्ता ये अगर लोवर क्लास और मिडल क्लास में घुस गया तो मंज़र भयावह हो जायेगा।

मत भूलिए यहां देश में साधारण डेंगू भी महामारी बन जाता है क्योंकि हमारा सिस्टम पूरी तरह सही नही है।

लिहाज़ा सावधानी बरतें। घर मे रहें। पर्सनल हाइजीन का ज़रूरत से ज़्यादा ध्यान रखें।

(C) जफ़र की खबर 

Comments

  1. Seriously now we have to ready and stand together for the coronavirus

    ReplyDelete
  2. Very informative...

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

देश और हम

मीडिया मज़े ले रहा है और देश बदनाम हो रहा है... सरकार और हम दोनों यह समझ नहीं पा रहे है... (C) zafarkikhabar

क़ुरान और इस्लाम

पूरी दुनिया इंसानियत के लिए है और यह किताब भी इंसान और इंसानियत की बात बताती है पर इस किताब को इंसान से दूर कर दिया गया है, अफ़सोस! कुरान कहता है या तो क्रिमिनल हो जाओ या मुसलमान हो जाओ. जो क्रिमिनल होगा वो कभी मुसलमान नहीं हो सकता और मुस्लमान कभी क्रिमिनल नहीं हो सकता. जो कहने को मुसलमान है और क्रिमिनल है वो सिर्फ और सिर्फ "शैतान" है मुसलमान नहीं. कहा जाता है क़ुरान हिफ्ज़ कर लो - जबकि होना यह चाहिए की इसके मानी (मतलब) को समझा जाये. जिससे पता चलेगा कि एक इंसान अपनी ज़िन्दगी कैसे जिए. क़ुरान में क़रीब 6,666 आएतें है जिसमे से करीब 06 नमाज़; 06 रोज़ा और 06 ही हज के बारे में हैं. इसके इलावा सारी की सारी सिर्फ और सिर्फ इंसानियत और इंसानी ज़िन्दगी से वाबस्ता हैं. पर यह सच्चाई हमारे धर्म के ठेकेदारों द्वारा कभी किसी को सही नहीं बताई जाती है. उपरोक्त नमाज़, रोज़ा एवम् हज के पीछे क्या वजह है नहीं बताये/समझाए जाते है. बस कहा जाता है नमाज़ पढो, रोज़ा रखो, ज़िन्दगी में एक बार हज ज़रूर करो नहीं तो "गुनाह" पाओगे, गुनाह, गुनाह, गुनाह - और हम इस लफ्ज़ "गुनाह" के डर से आगे कु...