Skip to main content

COVID-19 (Coronavirus): इसे हलके में न लें...

कोरोना को हल्के में लेते हुए लॉक डाऊन में बाहर निकलने वालों का क्या होता है - ये रेखांकन पढ़ें, कड़वा है पर सच यही है कि हम क्या कर रहे हैं, जाने-अनजाने में:
1 - एक दिन अचानक बुख़ार आता है !
2 - गले में दर्द होता है !
3 - साँस लेने में कष्ट होता है !
आपका Covid-19 टेस्ट किया जाता है:
1-1 दिन तनाव में बीतता हैं... अब टेस्ट +ve आने पर रिपोर्ट नगर निगम / नगर पालिका भेजी जाती है !
4 - रिपोर्ट से हॉस्पिटल तय होता है !
5 - फिर एम्बुलेंस कॉलोनी में आती है !
6 - कॉलोनीवासी खिड़की से झाँक कर तुम्हें देखते हैं !
7 - कुछ लोग आपके लिए टिप्पणियां करते है !
8 - कुछ मन ही मन हँस रहे होते हैं !
9 - एम्बुलेंस वाले उपयोग के कपड़े रखने का कहते हैं !
10 - बेचारे घरवाले तुम्हें जी भर कर देखते हैं... टेन्सन में आ जाते है और सोचने लगते है कि अब किसका नम्बर है !
तुम्हारी आँखों से आँसू बोल रहे होते हैं... तभी आवाज़ दी जाती है / प्रशासन बोलता है... चलो जल्दी बैठो ...
11 - एम्बुलेंस का दरवाजा बन्द . . सायरन बजाते रवानगी !
12 - फिर कॉलोनी वाले बाहर निकलते है ..
13 - फिर कॉलोनी सील कर दी जाती है !
14 - 14 दिन पेट के बल सोने को कहा जाता है . . .!
15 - दो वक्त का जीवन योग्य खाना मिलता है !
16 - Tv, Mobile सब अदृश्य हो जाते हैं !
17 - सामने की खाली दीवार पर अतीत और भविष्य के दृश्य दिखने लगते.. ओर वहा पर बुरे बुरे सपने आने लगते है..!
अब आप ठीक हो गए तो ठीक . . .वो भी जब 3 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ जाएँ तो घर वापसी !
लेकिन इलाज के दौरान यदि आपके साथ कोई अनहोनी हो गई तो..?
18 - तो आपके शरीर को प्लास्टिक के कवर में पैक कर सीधे शवदाहगृह..
19 - शायद अपनों को अंतिमदर्शन भी नसीब नहीं !
20 - कोई अंत्येष्टि क्रिया भी नहीं . . .!
21 - सिर्फ परिजनों को एक डेथ सर्टिफिकेट..
वो भी इसलिए कि वसीयत का नामांतरण करवाने के लिए.. और खेल खत्म... बेचारा चला गया . . . अच्छा था..
इसीलिए बेवजह बाहर मत निकलिए . . . घर में सुरक्षित रहिए . बाह्य जगत का मोह और हर बात को हल्के में लेने की आदतें त्यागिए . . .
2020 काम धंधे का , कमाई करने का नहीं है .. पिछले वर्षों में कमाया उसे खर्च करिये ..
मार्च 20 से दिसम्बर 20 तक 10 माह कमाने का वर्ष नही है.. जीवन बचाने का वर्ष है ..
जीवन अनमोल है .... कड़वा है किंतु यही सत्य है !
Lockdown में छूट सरकार ने दी है, कोरोना ने नही...
सरकार ने तो लॉकडाउन खोल दिया
लेकिन आप सावधान रहिये, क्योंकि आप सरकार कि नजर में मात्र एक संख्या हैं, लेकिन अपने परिवार के लिये आप पूरी दुनिया हैं !
आपका जीवन अनमोल है! इसे अपनों के लिए बचा कर रखें।
जय हिन्द !
(c) zafar ki khabar

Comments

  1. Thank you for the valuable information.

    ReplyDelete
    Replies
    1. This is a one of great massage amid a corona situation... To aware the people.
      Thank you sir

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

देश और हम

मीडिया मज़े ले रहा है और देश बदनाम हो रहा है... सरकार और हम दोनों यह समझ नहीं पा रहे है... (C) zafarkikhabar

क़ुरान और इस्लाम

पूरी दुनिया इंसानियत के लिए है और यह किताब भी इंसान और इंसानियत की बात बताती है पर इस किताब को इंसान से दूर कर दिया गया है, अफ़सोस! कुरान कहता है या तो क्रिमिनल हो जाओ या मुसलमान हो जाओ. जो क्रिमिनल होगा वो कभी मुसलमान नहीं हो सकता और मुस्लमान कभी क्रिमिनल नहीं हो सकता. जो कहने को मुसलमान है और क्रिमिनल है वो सिर्फ और सिर्फ "शैतान" है मुसलमान नहीं. कहा जाता है क़ुरान हिफ्ज़ कर लो - जबकि होना यह चाहिए की इसके मानी (मतलब) को समझा जाये. जिससे पता चलेगा कि एक इंसान अपनी ज़िन्दगी कैसे जिए. क़ुरान में क़रीब 6,666 आएतें है जिसमे से करीब 06 नमाज़; 06 रोज़ा और 06 ही हज के बारे में हैं. इसके इलावा सारी की सारी सिर्फ और सिर्फ इंसानियत और इंसानी ज़िन्दगी से वाबस्ता हैं. पर यह सच्चाई हमारे धर्म के ठेकेदारों द्वारा कभी किसी को सही नहीं बताई जाती है. उपरोक्त नमाज़, रोज़ा एवम् हज के पीछे क्या वजह है नहीं बताये/समझाए जाते है. बस कहा जाता है नमाज़ पढो, रोज़ा रखो, ज़िन्दगी में एक बार हज ज़रूर करो नहीं तो "गुनाह" पाओगे, गुनाह, गुनाह, गुनाह - और हम इस लफ्ज़ "गुनाह" के डर से आगे कु...