Skip to main content

शीतकालीन सत्र - त्राहि त्राहि की ओर बढ़ता एक और कदम

सब को पता चल ही गया है कि अगले संसद का सत्र २३ नवम्बर २०१५ से चलेगा और इसमे भे पिछली बार जैसा हंगामा होना लाज़मी है| 

इन्ही सब बातों को ध्यान मे रखते हुए स्पीकर सुमित्रा महाजन ने संसद सदस्यों के नाम एक चिट्टठी लिखकर संसद की मर्यादा और आचरण की याद दिलाते हुए आग्रह किया है कि 26 नवंबर से शुरु हो रहे शीतकालीन सत्र में वो विरोध करें पर संसद की मर्यादा औऱ अनुशासन को ध्यान में रखते हुए 

स्पीकर महोदया ने साथ में यह भी कहा है की जीवन के हर पहलू में प्रत्‍येक व्‍यक्ति से शा‍लीनतापूर्ण और नैतिक आचरण की उम्मीद की जाती है और उन्हे आशा है कि सदस्‍यगण स्‍वीकार्य मर्यादा के अनुरूप आचरण करेंगे।

अब देखना यह है कि क्या सांसद इनकी इन बातों का संज्ञान भी लेते है या नहीं? 

जहाँ तक मेरा अनुमान है, यह सत्र भी केवल हम जनता के पैसे की बर्बादी ही साबित होगा और हम त्राहि त्राहि की ओर एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे

                                                   (c) ज़फ़र की ख़बर
    

Comments

Popular posts from this blog

देश और हम

मीडिया मज़े ले रहा है और देश बदनाम हो रहा है... सरकार और हम दोनों यह समझ नहीं पा रहे है... (C) zafarkikhabar

क़ुरान और इस्लाम

पूरी दुनिया इंसानियत के लिए है और यह किताब भी इंसान और इंसानियत की बात बताती है पर इस किताब को इंसान से दूर कर दिया गया है, अफ़सोस! कुरान कहता है या तो क्रिमिनल हो जाओ या मुसलमान हो जाओ. जो क्रिमिनल होगा वो कभी मुसलमान नहीं हो सकता और मुस्लमान कभी क्रिमिनल नहीं हो सकता. जो कहने को मुसलमान है और क्रिमिनल है वो सिर्फ और सिर्फ "शैतान" है मुसलमान नहीं. कहा जाता है क़ुरान हिफ्ज़ कर लो - जबकि होना यह चाहिए की इसके मानी (मतलब) को समझा जाये. जिससे पता चलेगा कि एक इंसान अपनी ज़िन्दगी कैसे जिए. क़ुरान में क़रीब 6,666 आएतें है जिसमे से करीब 06 नमाज़; 06 रोज़ा और 06 ही हज के बारे में हैं. इसके इलावा सारी की सारी सिर्फ और सिर्फ इंसानियत और इंसानी ज़िन्दगी से वाबस्ता हैं. पर यह सच्चाई हमारे धर्म के ठेकेदारों द्वारा कभी किसी को सही नहीं बताई जाती है. उपरोक्त नमाज़, रोज़ा एवम् हज के पीछे क्या वजह है नहीं बताये/समझाए जाते है. बस कहा जाता है नमाज़ पढो, रोज़ा रखो, ज़िन्दगी में एक बार हज ज़रूर करो नहीं तो "गुनाह" पाओगे, गुनाह, गुनाह, गुनाह - और हम इस लफ्ज़ "गुनाह" के डर से आगे कु...